अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल दिनांक 01.12.2025 को अमित शाह निवासी- बाड़ी बगीचा, अल्मोड़ा ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा सुनीता होटल के पास से वादी के गाड़ी में रखे दो लैपटॉप, मोबाइल, चश्मा चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी थी। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर नं0- 102/2025 धारा 305(बी) बीएनएस बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिस पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले का संज्ञान लेकर संबंधितो को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर तलाश/ सुरागरसी-पतारसी करते हुए सीसीटीवी की फुटेजों का गहन अवलोकन कर 05 घंटे के भीतर दिनांक 01.12.2025 को अभियुक्त अजीम अंसारी उम्र- 27 वर्ष पुत्र सफीक अंसारी निवासी मल्ला दन्या, राजपुर जनपद-अल्मोड़ा को सिकुड़ा बैड के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद किया गया। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की गयी। बरामद माल की कीमत-कीमत करीब 1,72,000 रूपये।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0- 42/22 धारा- 323,504,506 आई0पी0सी0
2. मु0अ0स0- 90/23 धारा- 323,506 आई0पी0सी0
3. मु0अ0स0- 120/24 धारा- 7/8 पोक्सो एक्ट व 305(ए)/74 बी0एन0एस0
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम
1. व0उ0नि0 रमेश सिंह बोहरा
2. उ0नि0 धरम सिंह
3. हेड कानि0 आसिफ हुसैन
4. कानि0 खुशाल राम
5. होमगार्ड नरेन्द्र सिंह