अल्मोड़ा: मरचूला-सराईखेत सड़क पर यातायात होगा सुगम, इतने करोड़ से सुधारीकरण, डामरीकरण, चौड़ीकरण समेत होंगे अन्य कार्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के मरचूला-सराईखेत सड़क का सुधारीकरण, डामरीकरण, चौड़ीकरण समेत अन्य कार्य होंगे।

लोगों को मिलेगा लाभ

मिली जानकारी के अनुसार मरचूला-सराईखेत सड़क अल्मोड़ा, रामनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला एक मुख्य संपर्क मार्ग है। जिसमें सड़क के 35 किलोमीटर भाग के सुधारीकरण, डामरीकरण, चौड़ीकरण समेत अन्य कार्यों के लिए केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि से 21 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह धनराशि मिलने के बाद संबंधित विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिसके बाद अब शीघ्र सड़क सुधारीकरण के लिए कार्य शुरू होगा। इससे स्थानीय जनता, व्यापारी, स्कूली बच्चों और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।