उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, ठंड में होगा इजाफा, मैदानों में यह रहेगा मौसम का हाल, जानें

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा होने की आशंका है। खासकर कुमाऊं में कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं। कुमाऊं में पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत व ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा होने के आसार हैं। शेष सभी जनपदों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान में मामूली गिरावट आने का अनुमान है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।