रामनगर: नगर पालिका के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता व लगातार 5 बार के वार्ड मेंबर खस्ती नन्दन जोशी हुए सम्मानित, समाजसेवी कार्यों के लिए मिला सम्मान

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर में बीते कल बुधवार को अधिवक्ता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

किया गया सम्मानित

इस मौके पर रामनगर टैक्स बार द्वारा इसे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रामनगर नगर पालिका के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता व लगातार 5 बार के वार्ड मेंबर  खस्ती नन्दन जोशी को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समाजसेवी कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।