आज 25 अगस्त 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। कामकाज में शानदार सफलता मिलने के संकेत हैं और आपकी पुरानी मेहनत का असर अब साफ नजर आएगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत या जीत की खबर मिल सकती है। आपकी पहचान, प्रभाव और रुतबा बढ़ेगा। कारोबार में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब धीरे-धीरे खत्म होंगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी कार्यशैली की तारीफ करेंगे। किसी खास सामाजिक कार्यक्रम में आपकी मौजूदगी आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और पुरानी दूरियां भी कम होंगी। दिन कुल मिलाकर सुखद रहेगा, लेकिन सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कारोबार में कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। काम में छोटी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखें। किसी की नकारात्मक बातों को दिल पर न लें और अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। दोस्त का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार से जुड़े किसी मामले में थोड़ी सतर्कता जरूरी है, दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन खुशियों और मनोरंजन से भरपूर रहेगा। दोस्तों या परिवार के साथ मस्ती करने और मन हल्का करने के कई मौके मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता दे सकता है, लेकिन भाई-बहनों का सहयोग आपको राहत दिलाएगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। आज आप अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे और अच्छे परिणाम भी हासिल करेंगे। कारोबार में किसी नए व्यक्ति के साथ साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। संतान की सफलता से आपका मन गर्व और खुशी से भर जाएगा। हालांकि, किसी बड़े जोखिम में पैसा लगाने से बचें। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास और साहस दोनों मजबूत रहेंगे। कुछ नया करने की इच्छा आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी और कारोबार में बदलाव या विस्तार की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा और परीक्षा के परिणाम उम्मीद के मुताबिक आ सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज सुख-सुविधाओं और खुशियों से भरा दिन रह सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और उनके मार्गदर्शन से महत्वपूर्ण फैसले लेना आसान होगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए अपने सामान और जरूरी दस्तावेजों का ध्यान रखें। लंबे समय से दिया हुआ उधार वापस मिलने की संभावना है। निवेश करते समय जल्दबाजी न करें। आय के किसी अतिरिक्त स्रोत से भी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। धन लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी करने के बजाय पूरी सोच-विचार से आगे बढ़ें। आपकी समझदारी ही आपको सही दिशा दिखाएगी। परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी खटास आ सकती है, लेकिन बातचीत और धैर्य से इसे संभाला जा सकता है। परिवार में किसी खुशी या शुभ समाचार से माहौल बेहतर होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज अचानक कोई लाभ मिल सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नया घर खरीदने की योजना है तो कागजात और कानूनी प्रक्रिया अच्छी तरह जांच लें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है, लेकिन जोखिम का स्तर समझकर ही कदम बढ़ाएं। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। कामकाज में तकनीकी समस्या या किसी छोटी अड़चन के कारण रफ्तार धीमी पड़ सकती है। किसी भी काम को जल्दबाजी में न निपटाएं। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालें। आराम और मानसिक शांति पर ध्यान देना जरूरी होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। राजनीति में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई पुराना कानूनी मामला भी आपके पक्ष में जा सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छी खबर मिलने से उत्साह बढ़ेगा। धन लाभ होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज में सुधार होने से मन हल्का और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।