अल्मोड़ा: मां नंदा देवी मंदिर समिति और गीता भवन कमेटी ने किशन चंद्र गुरुरानी व राजा धीरेंद्र प्रताप सिंह को दी श्रद्धांजलि, बताया क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति

अल्मोड़ा: मां नंदा देवी मंदिर समिति एवं गीता भवन कमेटी की ओर से एक शोक सभा का आयोजन कर मंदिर समिति के संरक्षक व समाजसेवी किशन चंद्र गुरुरानी और समिति के सहयोगी राजा धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

जताया शोक

इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने दोनों दिवंगतों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि किशन चंद्र गुरुरानी का सामाजिक सरोकारों और मां नंदा देवी मंदिर समिति के साथ रहा जुड़ाव हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, राजा धीरेंद्र प्रताप सिंह के निधन को भी क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया।
​
रहें मौजूद

इस दौरान पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, आनंद बगड़वाल, मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, तारा जोशी, हरीश बिष्ट, निर्मल जोशी, पुष्कर नेगी, शेखर जोशी, रिक्खू साह, मुन्ना वर्मा, गीता मेहरा, गोविंद मेहरा, अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, मुन्ना पांडे, रामावतार, कमलेश जोशी, राजेंद्र साह, डॉ. गोपाल सिंह अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, नवीन वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजकुमार, नमन बिष्ट, धनंजय साह, दिनेश जोशी और हनी वर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।