अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।
गुलदार का आतंक
वहीं इन दिनों मटेला गांव में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिस पर गुलदार प्रभावित मटेला गांव में वन विभाग के कर्मचारियों ने गश्त की है। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से लोगों में दहशत है। जिस पर वन विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। साथ ही साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी रखने को कहा है।