अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 08.12.2025 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी लीडिंग फायरमैन लक्ष्मण सिंह नेगी के नेतृत्व में फायर स्टेशन अल्मोड़ा द्वारा बेस अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल का आयोजन
जिसमें लीडिंग फायरमैन किशन सिंह द्वारा उपस्थित स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया तथा कृत्रिम ठोस पदार्थ की आग को एक्सटिंग्विशर की सहायता से बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिस पर जानकारी प्राप्त हुई कि स्टाफ का एक सदस्य मौजूद नहीं है जिसकी सूचना तुरंत सर्च टीम को दी गई। सर्च व रेस्क्यू टीम द्वारा उस व्यक्ति को ढूंढकर उसका रेस्क्यू किया तथा महिला फायरमैन द्वारा उसका प्राथमिक स्वास्थ जांच की समस्या गंभीर होने पर उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहीं प्रभारी अधिकारी द्वारा अग्नि सुरक्षा के प्रति सावधानी बरतने हेतु निर्देशित किया गया।