नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस ने प्रशांत जोशी नियुक्त किया बीएलए, आदेश जारी

भवाली: विधानसभा चुनाव 2027 होने हैं। जिसके दृष्टिगत कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर जिले के विधानसभा क्षेत्र 58-नैनीताल में बीएलए-1 पद पर जिम्मेदारी सौंपी है।

सौंपी जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जिम्मेदारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी को सौंपी गई है। साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 की नियुक्ति सुनिश्चित करने का दायित्व भी दिया गया है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रशांत जोशी वरिष्ठ नेतागणों, विधायकों, पूर्व विधायकों तथा विधानसभा प्रभारियों के साथ समन्वय बनाकर प्राथमिकता के आधार पर सभी बूथों पर बीएलए-2 की नियुक्ति पूर्ण करेंगे। साथ ही उनकी अंतिम सूची 20 दिसंबर से पूर्व व्यक्तिगत रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में जमा करेंगे। साथ ही उनका नाम राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में दर्ज करा दिया गया है।