अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गुरुवार को अल्मोड़ा सर्किट हाउस में संबंधित विभाग की समीक्षा बैठक ली।
दिए यह निर्देश
साथ ही उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं सीधे किसानों व ग्रामीण महिलाओं की आजीविका से जुड़ी हैं। इसलिए प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनपद में हॉर्टी-टूरिज्म की परिकल्पना पर भी काम प्रारम्भ करने को कहा। जिसके तहत उद्यानिकी को पर्यटन से जोड़कर युवाओं और किसानों के लिए नए अवसर विकसित किए जाएंगे। वहीं, निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दावों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। ताकि किसानों को समय पर आर्थिक राहत मिल सके। उन्होंने बंजर पड़ी भूमि के उपयोग की दिशा में ठोस योजना बनाकर उसे मिशन मोड में लागू करने आदि के निर्देश भी दिए। साथ ही सैनिक कल्याण की समीक्षा बैठक भी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रहें मौजूद
इस बैठक में उपाध्यक्ष, महिला उद्यमिता परिषद गंगा बिष्ट, डीएम अंशुल सिंह, एडीएम युक्ता मिश्र, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, किरन पंत समेत अन्य मौजूद रहे।