उत्तराखंड मौसम अपडेट: हाड़ कंपाने वाली ठंड का सितम, आज इन जिलों में बारिश व बर्फबारी के भी आसार

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।


उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इन जिलों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगह पर बर्फ गिर सकती है जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। आगामी 19 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।