उत्तराखंड: इस दिन से चलेगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ अभियान, 45 दिनों तक होंगे यह विभिन्न कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी 17 दिसंबर 2025 से 45 दिनों तक ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ अभियान चलाया जाएगा।

चलाया जाएगा यह अभियान

इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित 23 विभाग शामिल रहेंगे। इस अभियान के दौरान विभिन्न न्याय पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर आम आदमी से जुड़ी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। बताया है कि इस अभियान के दौरान बहुउद्देशीय शिविर/कैम्प में उपस्थित लोगों को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी तथा कैम्प में उपस्थित पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। सभी जिलों के जिलाधिकारी को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।