उत्तराखंड: उपलब्धि: पहाड़ की बेटी ने किया कमाल, भारतीय वायुसेना में हुआ चयन, ऑल इंडिया हासिल की 30वीं रैंक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की होनहार बेटी ज्योत्सना रावत ने कमाल कर दिया है। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र की ज्योत्सना रावत का भारतीय वायुसेना की प्रशासनिक शाखा में चयन हुआ है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्योत्सना रावत की सफलता की खबर फैलते ही बेरीनाग और पिथौरागढ़ में खुशी की लहर है। ज्योत्सना को अखिल भारतीय स्तर पर 30वीं रैंक हासिल हुई है। जो उन्होंने कठिन परिश्रम से हासिल की है। बेरीनाग के चौसाला गांव में पली-बढ़ी ज्योत्सना ने बचपन से ही सेना जॉइन करने का सपना देखा था। जिसे उन्होंने सच कर दिखाया है। उनके दादा, चाचा और नाना कुमाऊं रेजिमेंट में भारतीय सेना की सेवा दे चुके हैं। पिता पूर्व सूबेदार के तौर पर ईएमई में रहे हैं। अब 28 दिसंबर से वह हैदराबाद के डुंडीगल एयर फोर्स अकादमी में ट्रेनिंग शुरू करने वाली हैं। यहां वे वायुसेना की एडमिन जिम्मेदारियों की बारीकियां सीखेंगी, जो उनके करियर की मजबूत बुनियाद बनेगी। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र व परिवार में खुशी की लहर है।