अल्मोड़ा: विहिप कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, बाहरी व्यक्ति द्वारा बच्ची के साथ किए गए कुकृत्य पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज दिनाँक 16 दिसंबर को विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा को एक ज्ञापन सौंपा गया।

एसएसपी से की यह मांग

जिस पर अल्मोड़ा में बाहरी व्यक्ति द्वारा जो कुकृत्य हमारी बच्ची के साथ किया गया, उस प्रकरण को देखते हुए इस पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही अल्मोड़ा में बाहरी लोगों की बढ़ती आबादी पर चिंता व्यक्त की गई और प्रशासन से मांग की गई कि बाहरी लोगों की संख्या और सत्यापन की गहन जांच हो। कहा कि जिन लोगो के द्वारा घर मुहैया कराया जाता हैं उन लोगों द्वारा स्वयं के शपथ पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा हो कि ऐसी किसी प्रकरण के लिये वो स्वयं भी जिम्मेदार रहेंगे। साथ ही उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रहें मौजूद

ज्ञापन देने वालो में जिला मंत्री विहिप विजय सिंह सिराड़ी, जिला अध्यक्ष डॉ गोपाल सिंह न्याल, पार्षद अमित साह मोनू अभिषेक जोशी पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट कृष्ण बहादुर सिंह जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल, जिला कोषाध्यक्ष भानू प्रकाश जोशी,प्रकाश लोहानी, महेंद्र जोशी,   कमलेश भट्ट ,विनोद जोशी,दीपक जोशी ,भूपेंद्र कनवाल,गोविंद कनवाल आदि लोग मौजूद रहे।