अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड हवालबाग के ढौरा गांव में ऊर्जा निगम की टीम के साथ मारपीट करने का आरोप है।
पुलिस में दी तहरीर, की कार्यवाही की मांग
इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक उपखंड अधिकारी ऊर्जा निगम अजय भारद्वाज की ओर से कोतवाली अल्मोड़ा में एक तहरीर सौंपी गई है। जिसमें बताया कि ऊर्जा निगम की टीम बीते शुक्रवार को बिजली चोरी की चेकिंग के लिए ढौरा गांव गई थी। इसी दौरान एक मकान में बिजली चोरी का मामला पकड़ आया और टीम द्वारा बिजली चोरी में प्रयुक्त सामग्री को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही थी। इतने में आरोपी गोविंद सिंह अधिकारी, उसका बेटा मोनू अधिकारी और भाई दीपक अधिकारी ने ऊर्जा निगम की टीम के साथ गाली गलौज व अभद्रता शुरू कर दी। आरोपियों ने सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया और टीम के साथ मारपीट की।
जांच कर रही टीम
इस मामले में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।