उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम को लेकर मौसम विभाग ने जारी की यह चेतावनी, बारिश व बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के मैदानी इलाकों में जहां घना कोहरा और भीषण ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है, वहीं ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने आज प्रदेश के कई जिलों के लिए कोहरे, शीत दिवस और बारिश-बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज मैदानी इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 दिसंबर के बाद उत्तराखंड में बारिश की गतिविधियों में और इजाफा हो सकता है। खासतौर पर चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।