नैनीताल: कैंची धाम पंहुचे प्रसिद्ध सिंगर व अभिनेता परमिश वर्मा, बाबा नीब करौरी महाराज के किए दर्शन, की आध्यात्मिक ऊर्जा और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना

नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पंहुचती है।

बाबा नीब करौरी महाराज के किए दर्शन

इसी क्रम में बीते कल बुधवार को प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर व अभिनेता परमिश वर्मा ने भी प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किए। यहां उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया। कहा कि यहां उन्होंने आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। उन्होंने कैंची धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की और उत्तराखंड के लोगों के स्नेह के लिए आभार जताया।

किया स्वागत

इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरज तिवारी, शिवेंद्र कांडपाल, राहुल तिवारी, शुभंकर बिष्ट, संजय भट्ट, रोहित तिवारी, कुणाल तिवारी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।