उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों में भालूओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है। आए दिन भालू हमलों की घटनाएं सामने आ रही है।
भालू के बढ़ते हमले
एक ऐसा ही मामला रूद्रप्रयाग से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां नगर पंचायत ऊखीमठ के ओंकारेश्वर वार्ड में घास लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब गुरुवार को दोपहर ढाई बजे ओंकारेश्वर वार्ड के प्रेमनगर कस्बे की 32 वर्षीय रचना देवी पत्नी मनमोहन सिंह अन्य दो महिलाओं के साथ घर से करीब दो सौ मीटर दूर बद्रे धारे के पास घास लेने गईं थीं। तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने के बाद भालू वहां से भाग गया। लोगों की मदद से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। वहीं वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वनकर्मी क्षेत्र की निगरानी में जुट गए हैं।