अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बहुत बड़ा यू-टर्न लेने जा रहा है। अक्टूबर के इन आखिरी दिनों में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सुबह और शाम के वक्त कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार 23 अक्टूबर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 3,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम में आने वाले इस बदलाव से पहाड़ों में तापमान तेजी से गिरेगा और ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ चुनिंदा स्थानों पर बहुत हल्की से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में काले बादल छाने के साथ-साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली चमकने की भी पूरी संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।