भारतीय सेना के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर नीतियों में बदलाव, ना पोस्ट, ना लाइक और ना कमेंट, बस होगी यह अनुमति

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर सामने आई है। भारतीय सेना से जुड़ी जरूरी अपडेट सामने आई है।

नीतियों में बदलाव

भारतीय सेना ने अपने सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर अपनी नीतियों में बड़ा बदलाव किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अब नए महत्वपूर्ण बदलावों के अनुसार सेना के जवान और अधिकारी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल केवल निगरानी में करेंगे। साथ ही इसका इस्तेमाल देखने के लिए ही कर सकेंगे। इस दौरान वह किसी भी पोस्ट को लाइक नहीं कर सकेंगे और ना ही वह कोई भी पोस्ट कर पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर नई नीति का निर्देश सेना की सभी यूनिटों और विभागों जारी कर दिया गया है।

बताया यह उद्देश्य

इसका उद्देश्य सैनिकों को सोशल मीडिया पर मौजूद सामग्री देखने, उससे अवगत रहने और सूचनाएं जुटाने की सीमित अनुमति देना है। जिससे वह फर्जी और भ्रामक कंटेंट की पहचान कर सकें और इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे सकें।