आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 29 दिसंबर 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का भरपूर साथ भी मिलेगा। आज का दिन खुशियों और आनंद से भरा हुआ होगा। आज के दिन आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और समाज में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज कार्यक्षेत्र में उनके लिए अच्छी और अनुकूल स्थिति रहेगी। सभी सहकर्मियों का साथ और सहयोग आपको मिलेगा। आज के दिन जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए कुछ अच्छे विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। कामकाज में आपको घर के सदस्यों और दोस्तों का अच्छा साथ मिलेगा। आज के दिन किसी बड़ी योजना में धन के निवेश के बारे में आपको सोचना होगा। जो लोग बिजनेस आदि करते हैं उनको विशेष रूप से आर्थिक लाभ मिलेगा। आज के दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन शुभ और सफलताओं से भरा हुआ होगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज के दिन जीवनसाथी से अच्छा सहयोग मिलेगा और घर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह के निभाने में कामयाब होंगे‌। आज के दिन आपके खर्चों में वृद्धि होगी। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर करना होगा। जो लोग व्यापारी हैं आज के दिन उनको कहीं से कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आज के दिन खर्चों से भरा हुआ होगा। आज के दिन शौक और मौज-मस्ती में धन खर्च करने का मौका मिलेगा। परिवार के बीच आपको समय बिताने का अवसर मिल सकता है। आज के दिन आपको भौतिक सुख-सुविधाओं और वाहन का सुख आपको मिलेगा। आज के दिन आपको यात्राओं को करने का संयोग बनेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आज का दिन साहस और उत्साह से भरपूर रहेगा। पूरे दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको परिवार और रिश्तेदारों से मेल-मिलाप का सिलसिला जारी रहेगा। आज के दिन आपको किसी तरह के शुभ कामों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है‌। कारोबार में आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आज के दिन आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी तरह की धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता प्राप्ति होगी। आप समझदारी और अनुभव का फायदा आपको मिलेगा। जो लोग किसी तरह का बिजनेस आदि करते हैं उनको अच्छी कमाई और अच्छी डील हासिल हो सकती है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा इसके अलावा आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी आप किसी तरह के धार्मिक कार्यो में लिप्त रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। आपको अपने मित्रों और सगे संबंधियों से भरपूर लाभ मिलेगा। जो लोग किसी तरह के व्यापार से संबंधित है आज उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। आज के दिन आपकी आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। जो छात्र किसी तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में लगे हुए आज उनके परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आ सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जो लोग बेरोजगार हैं आज के दिन उनको नौकरी के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज के दिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान देना होगा। आज के दिन आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। धन प्राप्ति के विशेष अवसरों की प्राप्ति होगी और अचानक धन लाभ की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी जिससे आपका बैंक बैलेंस बेहतर रहेगा। आपके जोश और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे आप कठिन काम को भी बहुत ही आसानी के साथ पूरा करने में कामयाब होंगे। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार। होगा। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ दिन शुभ समाचार लेकर आया है। आज के दिन कुछ नए तरह के संपर्कों का लाभ मिल सकता है। आर्थिक लाभ में इजाफा होगा और कहीं से अतिरिक्त धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आपको नौकरी में कुछ शानदार मौके मिले सकते हैं। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जो लोग किसी तरह के वाहन को खरीदने का मन बना रहे हैं उनका यह सपना आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको परिवार का सुख प्राप्त होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। करियर-कारोबार में आज बेहतर अवसर मिलेगा। कुछ योजनाओं के चलते आपको अच्छा लाभ होगा। साथ ही कुछ नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। आज के दिन कोई पुराना काम आज सफल हो सकता है। सामाजिक कार्यो में आपको मान-सम्मान और रुतबे की प्राप्ति होगी। आज उनको कोई मान-सम्मान और उपलब्धि हासिल हो सकती है। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।