उत्तराखंड: नये साल से पहले 9 IPS अधिकारियों को प्रमोशन‌ की सौगात, मंजूरी को लेकर अधिसूचना जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने नये साल से पहले 9 IPS अधिकारियों को खुशखबरी की सौगात दी है।

इन अधिकारियों को प्रमोशन की सौगात

सरकार ने मंगलवार को हुई DPC (डिपार्टमेटल प्रमोशन कमेटी) की बैठक में 9 IPS अधिकारियों के प्रमोशन को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा राज्य सरकार ने उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2001 बैच के IAS अधिकारी आर.मीनाक्षी सुंदरम को पदोन्नत करते हुए 1 जनवरी, 2026 से प्रमुख सचिव (प्रिंसिपल सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त करने की भी जानकारी दी है। इस संबंध में सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की हैं।

दी यह जानकारी

IPS अधिकारियों के प्रमोशन के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि 1996 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अभिनव कुमार को डायरेक्टर जनरल के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। वह फिलहाल राज्य में एडिशनल डायरेक्टर जनरल (सुरक्षा और खुफिया) के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा DPC ने आठ अन्य IPS अधिकारियों के प्रमोशन को भी मंजूरी दी।