अल्मोड़ा: जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, ADM ने अफसरों की जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों और विभागों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक का आयोजन

इस संबंध में कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (ADM) युक्ता मिश्र ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी विभाग ने लापरवाही दिखाई, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई होगी। समीक्षा बैठक के दौरान ADM युक्ता मिश्र ने विभागवार लंबित प्रकरणों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि सीएम हेल्पलाइन की कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे, बल्कि प्राथमिकता के आधार पर उनका जल्द से जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

दिए यह निर्देश

​ADM ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई कर सभी मामलों का निपटारा करने के आदेश दिए। बैठक में पीएमजीएसवाई (PMGSY) और पेयजल निगम के अधिकारियों की गैरहाजिरी पर अपर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन से जुड़े कार्यों को पूरी गंभीरता से लिया जाए और नियमित प्रगति पर ध्यान दें।

रहें मौजूद

इस बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास के.एन. तिवारी समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।