उत्तराखंड: यहां दुर्लभ प्रजाति के सांप का किया रेस्क्यू, छोटा आकार व विषहीन होने के साथ होती है यह खासियत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज के संविदा कर्मी को दुर्लभ प्रजाति का सांप दिखा।

सांप का रेस्क्यू

जो बेहद ही दुर्लभ प्रजाति का बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां संविदा कर्मी ने शुक्रवार को कैंचीवाला से एक दुर्लभ प्रजाति के ट्विन-स्पाटेड वुल्फ स्नेक को रेस्क्यू किया। संविदा कर्मी ने इसके अलावा तेलपुर डांडी से एक इंडियन रेट स्नेक को भी रेस्क्यू किया। वहीं डाकपत्थर से बिज्जू को रेस्क्यू किया गया।

शर्मीला होता है स्वभाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विन-स्पाटेड वुल्फ स्नेक विषहीन सांप है, जो अपने शरीर पर मौजूद दो खास धब्बों के कारण जाना जाता है। वयस्क होने पर सुनहरे-पीले या हल्के रंग के धब्बे होते हैं। जो भारत, बांग्लादेश और नेपाल के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में पाया जाता है। यह मेंढक और छिपकली का शिकार करता है और अक्सर घरों में घुस आता है। इससे इंसानों को कोई खतरा नहीं होता है। यह खतरे में पड़ने पर खुद को बचाने के लिए गोल आकार में लिपट जाता है।