अल्मोड़ा: विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज, 15 सौं मीटर दौड़ में सोनू ने बाजी मारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के दन्या में विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आगाज हो गया है।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें आज बीसी जोशी खेल मैदान दन्या में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के 15 सौ मीटर दौड़ में सोनू, 800 मीटर में मोहित और 400 मीटर में मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रतियोगिताओं में अव्वल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

रहें मौजूद

इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख लमगड़ा त्रिलोक सिंह रावत, नवीन बजेठा, डीएन कांडपाल, रोहित वर्मा, भीम सिंह नेगी, प्रेमा बिष्ट, दीक्षा बेलवाल, डीके जोशी, सुशील कुमार, उमेर खान, दिनेश जोशी, बसंत गोस्वामी, केशर सिंह बिष्ट समेत अन्य मौजूद रहे।