नैनीताल: अधिवक्ता सिद्धार्थ साह उत्तराखंड हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी हुई अधिसूचना

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के निवासी अधिवक्ता सिद्धार्थ साह उत्तराखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए हैं।

अधिसूचना जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से हाई कोर्ट का जज नियुक्त किये जाने की अधिसूचना राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी कर दी गई है। भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने सोमवार को सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की ओर से जारी इस अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) के तहत प्रदान की गई शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है। वह वर्तमान में अधिवक्ता के रूप में उत्तराखंड हाई कोर्ट में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। उनकी इस नियुक्ति की सूचना उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के सचिवालयों को आधिकारिक तौर पर भेज दी गई है। उनके हाई कोर्ट का जज बनने पर शहर में खुशी की लहर है।