अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में दिनांक 06.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा माँ नंदा देवी मंदिर प्रांगण में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर नन्हें बच्चों, महिलाओं, अन्य लोगों को महिला सुरक्षा,साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, पोक्सो संबंधी जानकारी,नये आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधानों,भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, महिला सुरक्षा 1090, चाईल्ड हेल्प 1098, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बच्चों को आत्मरक्षा के प्रारंभिक टिप्स,आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।