आज 10 जनवरी 2026 है। आज भारतीय सेना का सेना वायु रक्षा (Army Air Defence – AAD) दिवस मनाया जाता है।
जानें इसका महत्व
यह दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन थल सेना के तहत दुश्मन के विमानों, हेलीकॉप्टर और मिसाइलों से हवाई क्षेत्र की सुरक्षा करने वाले ‘आर्मी एयर डिफेंस कोर’ के योगदान, वीरता और गौरवमयी स्थापना दिवस (10 जनवरी 1994) को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुश्मन के हवाई हमलों से जमीन पर तैनात सेना और महत्वपूर्ण ठिकानों की रक्षा करना है। जो 10 जनवरी 1994 को इसे आर्टिलरी रेजिमेंट से अलग कर एक स्वतंत्र ‘कोर’ के रूप में स्थापित किया गया था। साथ ही यह दिवस सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान और परिचालन तत्परता को याद करता है। इस अवसर पर सेना के शीर्ष अधिकारी और सैनिक शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और अपनी तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन करते हैं।