अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में भुजान में हुई वाहन दुर्घटना की डीएम विनीत तोमर ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए हैं।
वाहन दुर्घटनाग्रस्त
इस संबंध में उन्होंने बताया है कि 29 सितंबर 2023 को बोहरागांव, भुजान के पास वाहन संख्या यूके 04 सीसी 0024 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। उपचार के दौरान त्रिलोक सिंह मर्तोलिया की सीएचसी गरमपानी में मौत हो गई थी जबकि दूसरे घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया था।
संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत वरुणा अग्रवाल जांच अधिकारी नामित
जिसमें दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत वरुणा अग्रवाल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।