उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने शपथ ली।
दिलाई शपथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को लोक भवन देहरादून में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही वह 15वे मुख्य न्यायाधीश बनें। जिसमें मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा।
रहें उपस्थित
इस मौके पर शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आशीष नैथानी, प्रथम महिला गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।