उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इस साल जनवरी माह में 207 पीएम-श्री विद्यालयों के 977 मेधावी छात्र-छात्राएं अन्तर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे।
विद्यार्थियों का भ्रमण कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें यह मेधावी छात्र-छात्राएं 15 से 20 जनवरी 2026 के बीच अन्तर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने 3.06 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। अन्तर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार, भ्रमण में छात्रों को वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र, अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र, खेल प्रशिक्षण संस्थान, प्रौद्योगिकी संस्थान, सांस्कृतिक व विरासत स्थल, संगीत और कला अकादमी का दौरा कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में 13 नोडल अधिकारी और 58 शिक्षक/शिक्षिकाएं एस्कॉर्ट के रूप में शामिल होंगे।