अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस ने किया जागरूक

इसी क्रम में दिनांक 15/01/2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में  कोतवाली सोमेश्वर व कोतवाली चौखुटिया क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरुकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में जवानों द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए बैनर, पोस्टर व पंपलेटों के साथ ऊर्जावान स्लोगनों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया। साथ ही वाहन चालकों व जनता को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए नशे में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनने, वाहन में हमेशा निर्धारित सवारी बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने/ट्रिपल राइडिंग व स्टंटबाजी नहीं करने / नाबालिगों से वाहन न चलवाने आदि के बारे में बताया गया। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वाहन चालक पर होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर जागरूक किया गया।