18 जनवरी: आज की के दिन हुआ था एक्स-रे मशीन का पहला औपचारिक प्रदर्शन, जब दुनिया के सामने लाई गई थी यह मशीन

आज 18 जनवरी 2026 है। आज ही के दिन एक्स-रे मशीन का पहला औपचारिक प्रदर्शन हुआ था। यह पहला औपचारिक प्रदर्शन 18 जनवरी 1896 को हेनरी लुई स्मिथ (H.L. Smith) द्वारा किया गया था।

जानें इसका इतिहास

जर्मन भौतिक विज्ञानी विल्हेम कॉनराड रॉन्टजन ने 8 नवंबर 1895 को इन किरणों की खोज की थी, जिसके बाद 1896 की शुरुआत में ही यह तकनीक दुनिया के सामने आई। पहली एक्स-रे तस्वीर रॉन्टजन की पत्नी के हाथ की थी, जिसमें हड्डियां और अंगूठी स्पष्ट दिखी थी। एक्स-रे की खोज ब्रिटेन के वैज्ञानिक विल्हेम रोन्टजेन ने की, जिन्होंने सबसे पहले 1895 में क्रूक्स ट्यूबों से निकलने वाले एक्सरे की खोज की और इसके कई महत्वपूर्ण उपयोग समझाए। इसके बाद 18 जनवरी 1896 को एच एल स्मिथ ने औपचारिक रूप से एक एक्सरे मशीन को पेश की। इसके बाद 1904 में मेले क्लैरेंस ने सार्वजानिक इस्तेमाल के लिए एक पूर्ण रूप से कामकाजी एक्सरे मशीन पेश की। आज ही के दिन पहली बार एक्स रे मशीन दुनिया के सामने आई थी। इस मशीन को चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी अविष्कार माना गया। इसमें एक्स किरणों के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक विकिरण की तकनीक का इस्तेमाल होता है। इस विकिरण की मदद से शरीर के भीतर हड्डियों की स्पष्ट तस्वीर ली जाती है। एक्स किरणों का इस्तेमाल इस तरह की चिकित्सीय जांच के अलावा स्टेरिलाइजेशन और फ्लोरेसेंस में भी होता है।