उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नौ नए विश्वविद्यालय खोले जाने की योजना है।
कहीं यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के युवाओं को घर के पास ही बेहतर उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे और उन्हें बाहर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। कहा कि उत्तराखंड सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधारों की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। यह बात उन्होंने बीते कल शुक्रवार को केएल डीएवी पीजी कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों की ओर से कॉलेज के सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में कहीं।