उत्तराखंड: हर की पौड़ी में लगे ‘अहिंदू निषेध क्षेत्र’ लिखे बोर्ड, जानें किस उद्देश्य से उठाया कदम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार को हर की पौड़ी में ‘अहिंदू निषेध क्षेत्र’ लिखे बोर्ड लगा दिए गए हैं।

लगाए यह बोर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार कुंभ क्षेत्र को हिंदू क्षेत्र घोषित करने और उसके तहत आने वाले सभी धार्मिक स्थानों और गंगा घाटों को गैर हिंदू प्रवेश के लिए प्रतिबंधित किए जाने की मांग की जा रही थी। इसी बीच बीते कल शुक्रवार को हर की पौड़ी में ‘अहिंदू निषेध क्षेत्र’ लिखे बोर्ड लगा दिए गए हैं। जिसमें हर की पौड़ी समेत आसपास के घाटों का प्रबंधन और रखरखाव करने वाली संस्था गंगा सभा ने इस प्रकार का बोर्ड हर की पौड़ी क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों, पुलों की रेलिंग और खंभों पर लगाए हैं।

कहीं यह बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में नए बोर्ड लगाए जाने के बारे में गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा, ”हरिद्वार नगर पालिका उपनियम 1916 के अनुसार, हरकी पौड़ी क्षेत्र में गैर हिंदू व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस उपनियम के बारे में सभी को जानकारी देने के लिए इस तरह का बोर्ड लगाया गया है।” उन्होंने कहा कि यह कदम कानून और परंपराओं की जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा करने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि तीर्थ क्षेत्र की मर्यादा बनी रहे और किसी भी तरह का भ्रम या विवाद उत्पन्न न हो।