उत्तराखंड: ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में होने वाली गंगा आरती को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में होने वाली गंगा आरती को लेकर जरूरी जानकारी सामने आई है। ऋषिकेश अपनी आध्यात्मिकता और शांति के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

आदेश पारित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में एक महत्वपूर्ण हस्तक्षेप किया है। साथ ही बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने जनहित और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को प्राथमिकता देते हुए आरती को कुछ शर्तों के साथ जारी रखने की अनुमति दी है। न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की अवकाशकालीन पीठ ने जनहित और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह आदेश पारित किया।