उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश के इन जिलों में बर्फ और बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जबकि मैदानी जिलों में कोहरे और ठंडी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 3400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। अन्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है, लेकिन ठंड से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में ठंड का असर बना रहेगा। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के दौर जारी रह सकते हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।