अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 17.01.2026 की सायं फायर स्टेशन अल्मोड़ा को समय 18:39 पर सोमेश्वर क्षेत्रांतर्गत और समय 20:42 बजे चितई क्षेत्र के पास जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।
बुझाई आग
वहीं सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट की दो अलग अलग टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। जंगल की आग जो सोमेश्वर तहसील परिसर की ओर लगातार बढ़ रही थी, MFE से पंपिंग कर एक हौज रील की सहायता से आग को बुझाया गया। जबकि चितई में लगी आग जो मुख्य मार्ग से दूर जंगल क्षेत्र में फैली हुई थी। वन विभाग की टीम के साथ मिलकर पीट-पाटकर (Beating Method) कड़ी मशक्कत कर आग को पूर्ण रूप से नियंत्रित कर बुझाया गया।
फायर सर्विस टीम रहीं शामिल
LFM: ओम प्रकाश
FS DVR: रमेश सिंह
FS DVR: हरीश रावत
FM: धीरेन्द्र सिंह, मो. अशरफ, जीवन जोशी
WFM-: प्रियंका, आकांक्षा डसीला