उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का क्रम तेज हो सकता है। आज देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पर्वतीय जिलों और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। वही कुमाऊं मंडल के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।