अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में उद्यान विभाग ताकुला बसौली द्वारा संचालित सात दिवसीय अचार जूस मुरब्बा बनाने के प्रशिक्षण का समापन हो गया है।
लिया यह प्रशिक्षण
इस मौके पर उद्यान विभाग ताकुला बसौली द्वारा ग्राम पनेरगाॅव मे ( डैमस्क रोज वैली अंजली इन्टरप्राइजेज पनेरगाॅव) सात दिवसीय अचार जूस जैम मुरब्बा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान शीला आर्या द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम सभा पनेर गांव की स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं को अचार माल्टा का जूस नींबू का जूस, पहाड़ी नींबू का अचार, आंवले का जूस, मुरब्बा और आवाले का अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
ली यह जानकारी
उद्यान विभाग की ओर से मुख्य प्रशिक्षक अविनाश आर्या व डूंगर सिंह द्वारा महिलाओं को अचार, जूस बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महिलाओं ने बहुत अच्छी तरीके से माल्टा, नींबू व आंवला आदि का जूस बनाने की विधि को बारिकी से समझा। कार्यक्रम के पांचवें दिवस पर मुख्य अतिथि केशर सिंह बिष्ट (खंड विकास अधिकारी विकास खंड ताकुला) और गोस्वामी जी ( सहायक खंड विकास अधिकारी विकास खंड ताकुला) व बी.एम.एम. ताकुला गणेश सिंह चिराल ने प्रशिक्षण में महिलाओं से अचार बनाने की विधि के बारे में जानकारी ली, व प्रशिक्षण लेकर इसको रोजगार का माध्यम बनाकर स्वरोजगार करने के बारे में विस्तृत से बताया। उन्होंने कहा कि अगर स्वरोजगार करने में महिलाओं को कोई भी विभागीय सहायता की आवश्यकता हो तो ( जैसे पैकेजिंग, मार्केटिंग) उसमें उनकी मदद की जाएगी।
लिया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं में अनिता लोहनी, भावना लोहनी, चम्पा लोहनी,रेखा लोहनी, हेमा लोहनी, दुर्गा लोहनी,जानकी कांडपाल,कमला लोहनी, शीला देवी,हरुली देवी, भगवती देवी, रीता आर्या,तारा देवी, प्रेमा देवी,दीपा लोहनी,पूनम आर्या आदि ने भाग लिया। वहीं ललित मोहन लोहनी, महेश कांडपाल ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया।