हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के लालकुआं के हल्दूचौड़ के नया बाजार निवासी हिमांशु उप्रेती को बधाई दीजिए।
लॉ ऑफिसर के पद पर चयन
जानकारी के अनुसार हिमांशु उप्रेती का चयन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लॉ ऑफिसर के पद पर हुआ है। वर्तमान में वे उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल में मुख्य न्यायाधीश के लॉ रिसर्चर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से वर्ष 2023 में एलएलबी (ऑनर्स) की परीक्षा टॉपर रहते हुए गोल्ड मेडल के साथ उत्तीर्ण की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी (भौतिकी) में भी टॉप किया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में उन्होंने दो अलग-अलग क्षेत्रों में सात गोल्ड मेडल प्राप्त किए। उनके चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।