उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के एक गरीब परिवार के बच्चे ने ज़ी-टीवी पर आने वाले डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स का ऑडीशन राउंड पार कर टॉप 15 में जगह बना ली है।
शो में पहुंचने पर माता-पिता है बेहद खुश-
यह शो 12 मार्च से शुरू होने वाला है। अथर्व अग्रवाल के पिता शिवकुमार अग्रवाल ई रिक्शा चलाते हैं, जबकि माता श्रद्धा अग्रवाल घर में सिलाई का काम करती हैं। -टीवी के डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स शो में अथर्व अपना हुनर दिखाने के लिए मुम्बई में दिन-रात मेहनत कर रहा है।