अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के करबला क्षेत्र में संदिग्ध भूमि आवंटन के विरुद्ध ‘राष्ट्रीय सेवा संघ’ का बड़ा कदम, दिया ज्ञापन, RTI से भी मांगा जवाब

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के करबला क्षेत्र में संदिग्ध भूमि आवंटन के विरुद्ध ‘राष्ट्रीय सेवा संघ’ ने बड़ा कदम उठाया है।

कहीं यह बात

इस संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित कर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा‌। अल्मोड़ा नगर के करबला क्षेत्र में लगभग 300-400 नाली सार्वजनिक भूमि पर एक विशेष समुदाय द्वारा बनाए गए कब्रिस्तान के विधिक स्वामित्व और संदिग्ध आवंटन प्रक्रिया को लेकर ‘राष्ट्रीय सेवा संघ’ ने निर्णायक मोर्चा खोल दिया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु जोशी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह के प्रतिनिधि के रूप में उप-जिलाधिकारी (SDM) संजय कोहली से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिस पर बताया कि अवैध कब्जे और नियमों के उल्लंघन की गहरी आशंका है। प्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु जोशी ने कहा, “करबला जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में इतनी विशाल सार्वजनिक भूमि का बिना किसी स्पष्ट शासनादेश या सार्वजनिक सूचना के कब्रिस्तान के रूप में प्रयोग किया जाना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि क्या यह भूमि नजूल, ग्राम समाज या वन भूमि की श्रेणी में आती है? यदि इसका आवंटन हुआ है, तो उसका वैधानिक आधार और शासनादेश क्या है?”

RTI के माध्यम से माँगा गया 6 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण

📌📌सूचना के अधिकार (RTI) के तहत विभाग से भूमि के इतिहास और आवंटन से संबंधित 6 प्रमुख बिंदुओं पर आधिकारिक जवाब भी माँगा है। संस्था ने मुख्य रूप से निम्नलिखित जानकारियां मांगी हैं:
📌📌  भूमि की वर्तमान खतौनी और पूर्व स्वामित्व का इतिहास।
📌📌  क्या उक्त भूमि वक्फ बोर्ड में पंजीकृत है?
📌📌  भूमि का सीमांकन और वर्तमान भौतिक स्थिति की रिपोर्ट।

न्यायालय की शरण लेने की भी चेतावनी

राष्ट्रीय सेवा संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में नियमों का उल्लंघन, अवैध अतिक्रमण या संदिग्ध आवंटन की पुष्टि होती है, तो संगठन इस प्रकरण को जनहित में उच्च न्यायालय तक ले जाएगा। संस्था ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि सार्वजनिक संपत्ति के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रहें उपस्थित

प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित प्रमुख गणमान्य
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु जोशी के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु साह, प्रदेश महासचिव भारतेंदु पाठक, धर्माचार्य महंत विजय गिरी, हिमांशु जोशी, अंशुल पाठक, दीक्षित जोशी, नवीन नेगी सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।