जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में 27 जनवरी तक बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। 23 जनवरी के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 22 से 27 जनवरी तक उत्तराखंड के ज्यादा हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।