अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्राथमिक शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया है।
फर्जीवाड़े का मामला
मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 और 2024 में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती को लेकर कांउसिलिंग आयोजित की गई थी। इस भर्ती में अब फर्जीवाड़ा सामने आया है। 18 प्राथमिक शिक्षक ऐसे हैं जो सिस्टम की आखों में धूल झोंककर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए और मेरिट सूची में जगह बनाकर फर्जी दस्तावेजों के जरिये नौकरी पाई है। यह मामला सामने आने के बाद विभाग के द्वारा सभी 18 शिक्षकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इन अभ्यर्थियों ने यूपी, हरियाणा, मध्यप्रदेश और जम्मू कश्मीर से डीएलएड किया। इसके लिए इन्होंने इन राज्यों का स्थाई निवास प्रमाण पत्र लगाया। जब उत्तराखंड में भर्ती निकली तो ये लोग फर्जी तरीके से कागजों में उत्तराखंड के निवासी बन गए। जाली स्थाई निवास प्रमाणपत्र के आधार पर इन्हें यहां प्राथमिक शिक्षक की नौकरी मिल गई।