अल्मोड़ा: तेज रफ्तार डंपर ने व्यापारी को रौंदा, मौत, फरार चालक की तलाश जारी

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में दुकान बंद कर घूमने के लिए निकले एक व्यापारी को डंपर ने रौंद दिया। जिसमें उनकी मौत हो गई।

व्यापारी की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक 33 साल के लव साह पुत्र भरत साह रोडवेज स्टेशन के करीब दुकान चलाते थे। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर पैदल घूमने के लिए निकले थे। करीब साढ़े दस बजे मुख्य बाजार के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने लव साह को कुचल दिया। इस हादसे में व्यापारी की मौत हो गई। वहीं आरोपी चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल अशोक धनकड़ ने बताया कि प्रथम जांच में सामने आया है कि डंपर बागेश्वर निवासी एक व्यक्ति का है। चालक की तलाश की जा रही है। व्यापारी की मौत से व्यापारियों में शोक के साथ आक्रोश भी है।