उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिर मौसम बदलेगा करवट, आज इन जिलों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज मंगलवार से मौसम में फिर से बदलाव होने के आसार हैं और इसके साथ ही राज्यभर में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनियाँ भी दी गई हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को राज्य में तेज़ बारिश और ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही बिजली गिरने और हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 जनवरी को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं, 28 जनवरी को नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग सावधानी बरतें।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।