नैनीताल: परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह के साथ नैनीताल पुलिस ने रचा ऐतिहासिक गणतंत्र दिवस

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय गणराज्य के 77 वें  स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को नैनीताल पुलिस द्वारा डी.एस.ए. मैदान मल्लीताल, नैनीताल में भव्य एवं दिव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया।

रहें मुख्य अतिथि

इस मौके पर डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 (आई.पी.एस.), एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा पुलिस सेरिमोनियल परिधान से सुसज्जित सशस्त्र पुलिस परेड की सलामी ली गई। इसके पश्चात क्रमश: ललित मोहन रयाल  (आई.ए.एस.) जिलाधिकारी नैनीताल, रिधिम अग्रवाल (आई.पी.एस.) पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा पुलिस परेड की सलामी ली गई। इसके बाद रैतिक परेड के मुख्य अतिथि दीपक रावत (आई.ए.एस.) कुमाऊं कमिश्नर के आगमन पर अलाइमेंट पर खड़ी सशस्त्र व सुसज्जित परेड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी देकर अभिवादन किया गया तथा ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

परेड का आयोजन

इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा एसएसपी नैनीताल एवं प्रथम परेड कमांडर रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी नैनीताल के साथ निरीक्षण वाहन से अलाइमेंट पर खड़ी संपूर्ण पुलिस परेड का निरीक्षण किया गया।‌ निरीक्षण के उपरांत गणतंत्र की रक्षा का प्रण लेकर सधे हुए कदमों तथा आत्मविश्वास से ओत प्रोत जवानों की टोलियों को मंच से गुजारने की कार्यवाही की गई।  खुले आसमान तले सुसज्जित सशस्त्र पुलिस परेड तीनों-तीन के कॉलम में ऐसी प्रतीत हो रही थी मानो राष्ट्रीय ध्वज के तीनो रंगो से रंगी पट्टिकाएं शोभायमान हो रही हो। विधायक नैनीताल सरिता आर्या, कमांडिंग ऑफिसर केलखान प्रदीप अधिकारी, सीडीओ श्री अरविंद पांडे द्वारा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

यह रहें सम्मिलित

पुलिस परेड के कमांडर रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी नैनीताल परेड के नेतृत्व में कुल 07 टोलियां सम्मिलित क्रमश: (यातायात पुलिस,  सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, आईआरबी 1, नागरिक पुलिस महिला, 31 वीं वाहिनी पीएसी, अग्निशमन के अतिरिक्त जनपद के थाना क्षेत्र स्तर पर संचालित चीता मोबाइल पुलिस, सी.पी.यू., फायर सर्विस यूनिट, बम डिस्पोजल यूनिट, डॉग स्क्वाड, इंटरसेप्टर वाहन, सिटी/हाइवे पेट्रोल वाहन, फॉरेंसिक वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, पुलिस संचार वाहनों द्वारा बड़े उत्साह व जोश के साथ मंच से गुजरते हुए राष्ट्रीय ध्वज, मुख्य अतिथि एवम मंच में आसीन समस्त महानुभावों का अभिवादन किया गया।

यह रहें आकर्षण का केंद्र

31 वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर के पुलिस बैंड के जवानों द्वारा मनमोहक राष्ट्रीय धुन बजाकर परेड ग्राउंड में मौजूद सभी अतिथियों व सम्मानित दर्शको को आकर्षित किया गया। जनपद के विभिन्न विभागों तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस, बाल विकास विभाग एवं कृषि विभाग के वाहनों के अतिरिक्त जनपदीय प्रशासन की ओर से भी आयोजित विभिन्न झांकियां प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा संपूर्ण परेड में सम्मिलित जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारी गणों, पुलिस कार्मिकों, आम जनता एवं मीडिया कर्मियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा अपने विचार प्रकट किए। अंत में एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल पुलिस परेड के मुख्य अतिथि, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण समेत पुलिस अधिकारी/कर्मियों, जनता तथा मीडिया बंधुओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।

भव्य कार्यक्रम का आयोजन

परेड के उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें ग्राफिक ऐरा भीमताल, आर्डन पब्लिक स्कूल लामाचौड़, महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, एस०के०एम० पब्लिक स्कूल हल्द्वानी सेंट एन्थोनीस कान्वेंट स्कूल ज्योलीकोट, कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान मंच समिति खुर्पाताल तथा हर्मन माइनर स्कूल भीमताल के छात्र छात्राओं, सांस्कृतिक विभाग की टीम तथा अन्य कलाकारों द्वारा प्रतिभाग कर अपनी सुंदर प्रस्तुति से सभी दर्शक गणों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल तथा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस कार्यालय नैनीताल, बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी सहित जनपद के समस्त थाना/चौकी/फायर स्टेशन एवं विभिन्न शाखाओं में नियुक्त पुलिस अधिकारी गणों द्वारा अपने अपने कार्यस्थलों में ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। सभी पुलिस कर्मियों द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शपथ ग्रहण की गई।

अधिकारी/कर्मियों को किया सम्मानित

🏅 रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी नैनीताल को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” (विशिष्ट कार्य हेतु)

🏅 महिला आरक्षी श्रीमती मुन्नी देवी लोहनी को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” (सेवा के आधार पर)
इसके अलावा SSP NAINITAL द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 53 अधिकारी/ कर्मचारियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया जिन्हें मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।

रहें मौजूद

अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र सिंह, निरीक्षक अभिसूचना इकाई ज्ञानेन्द्र शर्मा, उ0नि0 अभिसूचना हरीश चन्द्र पंत, उ0नि0 अभिसूचना मनोज कुमार, उ0नि0 ना0पु0 चन्द्रशेखर कन्याल, उ0नि0 स0पु0 रमेश सिंह, उ0नि0 एम0 हेम चन्द्र सती, उ0नि0 नापु0 धर्मेन्द्र कुमार, उ0नि0 यातायात हरीश फर्त्याल, उ0नि0 सीपीयू जगत भंडारी, उ0नि0 संचार आनन्द मोहन पंत, अ0उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह, अ0उ0नि0 राम सिंह सीपाल, अ0उ0नि0 सन्त कुमार सिंह, म0अ0उ0नि0 अभिसूचना कमला रावत, अ0उ0नि0 चालक ललित चन्द्र जोशी, अ0उ0नि0 चालक प्रेम कुमार, म0हे0का0 अभिसूचना कमला गोस्वामी, म0हे0का0 अभिसूचना हेमा ऐठानी, हे0का0 चन्दन सिंह, हे0 का0 महिप किशोर, लीडिंग फायरमैन प्रकाश चन्द्र काण्डपाल, लीडिंग फायरमैन अनुज शर्मा, फायर सर्विस चालक जय प्रकाश आर्या, हे0का0 ना0पु0 इशरार नबी, हे0का0 ना0पु0 गोपाल राम, म0हे0का0 गीता रिंगवाल, म0हे0का0 गोविंदी टम्टा, हे0का0 खीमानंद, हे0का0 चन्द्रशेखर पांडे, म0का0 विनीता, का0 सुन्दर सिंह नेगी, का0 स्वरूप सिंह, म0का0 चम्पा वर्मा, म0का0 मुन्नी देवी लोहनी, का0 अमित कुमार, का0 जसकरन, का0 भानु प्रताप ओली, का0 राम सिंह, का0 कुलदीप सिंह राना, का0 अशोक सिंह रावत, का0 राजेन्द्र सिंह मेहरा, का0 दिनेश नगरकोटी, का0 नरेन्द्र मटियाल, का0 गुलशन गिरी, हे0का0 कमल मेहता, का0 चालक नरेन्द्र सिंह अधिकारी, का0 प्रकाश चन्द्र, का0 विक्की कुमार, का0 अविनेश, फायरमैन सूरज सिंह बिष्ट, कुक चन्दन राम आदि रहें।