नैनीताल: ‘हनुमान अंश’ की India’s Youngest Producer” अनूप्रिया नागर व London Book Of World Records International President कार्तिक पालीवाल ने किए बाबा नीम करौली के दर्शन

नैनीताल: देश-विदेश में चर्चा का विषय बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक पालीवाल ने परिजनों के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

धाम में दर्शन के दौरान इंडियाज यंगेस्ट प्रोड्यूसर के रूप में पहचान बना चुकीं अनूप्रिया नागर ने कैंची धाम की आध्यात्मिक महिमा के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम व्यवस्थाओं के लिए नैनीताल पुलिस व उत्तराखंड पुलिस की सराहना की।

SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी से की शिष्टाचार भेंट

कैंची धाम में दर्शन-पूजन के बाद फिल्म टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार मुलाकात की। बातचीत के दौरान अनूप्रिया नागर ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता, उसकी विषयवस्तु और उद्देश्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य भगवान हनुमान की भक्ति, संस्कार और बाबा नीम करौली महाराज की महिमा को जन-जन तक पहुंचाना है।

पुलिस प्रशासन ने किया सम्मानित

इस मुलाकात के दौरान SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर, उनके परिजनों और सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने फिल्म की सफलता और अनूप्रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “श्री कैंची धाम देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इस पावन भूमि पर आकर दर्शन करना सौभाग्य की बात है। धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना नैनीताल पुलिस की पहली प्राथमिकता है।”