उत्तराखंड ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि, एविएशन सेक्टर में रचा नया इतिहास, Wings India 2026 में मिला राष्ट्रीय सम्मान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। उत्तराखंड ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिसमें उत्तराखंड ने नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिस पर उत्तराखंड को सम्मानित किया गया है।

उत्तराखंड को किया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Wings India 2026 में राज्य को ‘Best State for Promotion of Aviation Ecosystem’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड सरकार द्वारा विमानन ढांचे को मजबूत करने, बेहतर नीतियां लागू करने और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर आयोजित समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया है।